बेंगलुरू: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 650 मामले दर्ज

by chahat sikri
बेंगलुरू यातायात पुलिस

बेंगलुरू, 28 अप्रैल 2025: बेंगलुरू यातायात पुलिस ने सोमवार को कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 650 से अधिक मामले दर्ज किए गए है। जबकि शहर भर में एक सप्ताह तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वालों से 1.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है

उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों और सवारियों के खिलाफ चलाया गया था।

यातायात पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि यह अभियान 53 यातायात पुलिस स्टेशनों के सभी यातायात अधिकारियों के साथ पूरे शहर में चलाया गया था। बेंगलुरू यातायात पुलिस के अनुसार नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 43,253 वाहनों की जांच की गई और ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 668 मामले दर्ज किए गए।

इस बीच तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ 185 मामले दर्ज किए गए और उनसे कुल 1.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।यातायात पुलिस ने एक बयान में कहा विशेष अभियान का उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से वाहन चलाने की समस्या पर अंकुश लगाना तथा बेंगलुरू शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू: इंस्टाग्राम वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

You may also like