बिहार चुनाव से पहले PM मोदी ने 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की दी बड़ी सौगात

by Manu
modi japan

पटना, 26 सितंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 सितंबर) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर सीधी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब ‘लालटेन’ का राज था तब बिहार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हुआ था। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी।

मोदी ने अपने संबोधन में भावुक लहजे में कहा, “नवरात्रि के इन पावन दिनों में मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शरीक होने का सौभाग्य मिला। इस त्योहार पर आप सबका आशीर्वाद हम सबके लिए अपार ऊर्जा का स्रोत है। मैं आपके प्रति हृदय से आभारी हूं।”

उन्होंने योजना की शुरुआत पर जोर देते हुए बताया, “आज से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना की शुरुआत हो रही है। इसमें पहले ही 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं, और अभी एक झटके में उनके अकाउंट में 10-10 हजार रुपये भेज दिए गए।

ये भी देखे: PM मोदी के जन्मदिन पर UP में 15 लाख पौधों का महा-अभियान, ‘सेवा पर्व’ के तहत होगी शुरुआत

You may also like