बारिश के कारण लोगों का जन जीवन हुआ पूरी तरह अस्त व्यस्त

by TheUnmuteHindi
बारिश के कारण लोगों का जन जीवन हुआ पूरी तरह अस्त व्यस्त

चंडीगढ़, 26 सितंबर : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला तथा अन्य इलाकों में हुई जोरदार बारिश के कारण लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त नजर आया क्योंकि आज सुबह से ही शहरभर में बारिश हो रही है। बुधवार को हुई 31.4 मिमी बारिश के बाद आज की भारी बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसमें प्रमुख सडक़ों, चौक-चौराहों, और इंडस्ट्रियल एरिया के साथ-साथ सेक्टर 15 और 11 का अंडरपास शामिल है। चंडीगढ़ के प्रमुख अस्पताल, पीजीआई में भी जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बुधवार को यहां के स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम ने जवाब दे दिया था, और गुरुवार की बारिश ने हालात को और बिगाड़ दिया है। अस्पताल के नेहरू ब्लॉक में पानी भरने के कारण पंपों का सहारा लेकर इसे निकाला गया।

You may also like