चंडीगढ़, 02 फ़रवरी 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज मैच को लेकर विवाद तेज हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है. भारतीय टीम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रीलंका पहुंचेगी।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईसीसी ने इस मामले पर बड़ा बयान जारी किया है जिसमें खेल भावना पर जोर दिया गया है। हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं। बीसीसीआई तब तक कोई टिप्पणी नहीं करेगा जब तक हम आईसीसी से बात नहीं कर लेते।
सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर अभ्यास करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और मैच के दिन मैदान पर पहुंचेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के दौरान मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी के फैसले का इंतजार करेंगे। यदि पाकिस्तान टीम नहीं आती तो मैच रद्द माना जाएगा और पाकिस्तान को दो अंक गंवाने पड़ सकते हैं।
ये भी देखे: बीसीसीआई को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अपोलो टायर्स ने मारी बाजी