मोतिहारी, 04 अप्रैल 2026: उपराष्ट्रपति सी. राधाकृष्णन के मोतिहारी दौरे के दिन ही शहर में एक दुखद घटना ने हंगामा मचा दिया।नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक पर स्कूल बस की चपेट में आने से BCA के एक छात्र की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अभिषेक कुमार (हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा का बेटा) के रूप में हुई है। वह कॉलेज परीक्षा देने के लिए मोतिहारी आया था।
छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय छात्रों ने गुस्से में सड़क जाम कर दिया। मृतक की छोटी बहन सड़क पर शव रखकर गाड़ियों को रोकती नजर आई, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
सड़क जाम लगभग 3 घंटे तक चला। एसपी और डीएसपी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें सड़क से घसीटकर हटाया। इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई और मृतक की मां के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया है।
ये भी देखे: मोतिहारी में VIP प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश का शक