बठिंडा, 11 फ़रवरी 2026: पंजाब के बठिंडा जिले के बहमन दीवाना गांव के पास खाली जगह पर एक लाल रंग का सूटकेस में युवती की लाश मिली है। सूटकेस के आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे और उसे खींचने की कोशिश कर रहे थे। गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति की नजर जब इस सूटकेस पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूटकेस खोलते ही मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। अंदर लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश थी। प्रारंभिक जांच में शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई। हत्यारे ने शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंक दिया। मृतका के शरीर पर ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ है जो अभी तक उसकी पहचान का सबसे बड़ा सुराग माना जा रहा है। हालांकि अभी तक युवती की सटीक पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। इस दौरान शहर की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीम भी मौके पर पहुंची। संस्था के सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर शव को अस्पताल पहुंचाने में पूरा सहयोग किया।
ये भी देखे: लुधियाना में नीले ड्रम में मिला एक व्यक्ति का लाश, मेरठ कांड की याद दिलाती है ये हत्या