बिलासपुर, 19 दिसंबर 2025: बिलासपुर के थाना बरमाणा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पालमपुर से शिमला जा रही बस से दो यात्रियों के पास से 345 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने बीडीटीएस चौक पर नाकाबंदी की थी। बस (नंबर एचपी 53 ए-2110) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में दो व्यक्तियों के सामान से चरस मिली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई। सेम प्रसाद पुन (24) गांव गौमुखी डाकघर गौमुखी जिला प्युठान नेपाल का रहने वाला है। खेम राज कठायत (33) गांव और डाकघर तातोपानी जिला जुगला नेपाल का निवासी है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। आगे की जांच चल रही है। आरोपियों से पूछताछ में नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
ये भी देखे: कुल्लू में नशा तस्कर को 12 साल की सजा, 2 किलो चरस बरामदगी मामले में अदालत का फैसला