बरेली हिंसा: सपा डेलीगेशन को रोका, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

by Manu
बरेली हिंसा

बरेली, 04 अक्तूबर 2025: बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को इलाके का दौरा करने जा रही है। प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कमर कस ली है। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि वे बरेली जाने की तैयारी कर रहे थे। डीएम के सख्त आदेश पर उन्हें घर से बाहर निकलने ही नहीं दिया गया। उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति पैदा कर रही है।

पांडेय ने कहा कि बरेली के लोग डर के साये में जी रहे हैं। सपा का दौरा वहां की सच्चाई जानने का मौका होता। लेकिन प्रशासन की दलील है कि नेताओं के जाने से माहौल बिगड़ सकता है। सच्चाई ये लगती है कि अधिकारी अपनी कमियों को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं। पांडेय को लखनऊ में ही रोक लिया गया, वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर भी पुलिस का पहरा है।

ये भी देखे: UP BREAKING: बरेली हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड नदीम शाहजहांपुर से गिरफ्तार

You may also like