बरेली, 04 अक्तूबर 2025: शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा और उसके करीबियों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। शनिवार को नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण ने मिलकर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है।
सबसे पहले मौलाना तौकीर के रजा पैलेस पर भारी मशीनें उतर आईं और उसे ध्वस्त कर दिया । पैलेस पर बोर्ड लगा था कि ये पूर्व PCS अधिकारी शोएब बेग (पुत्र स्व. अथहर हुसैन बेग) का निवास है।
इससे पहले भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अफसरों ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई, ताकि माहौल और बिगड़े नहीं। फिर बुलडोजरों ने कमर कस ली। नगर निगम ने सैलानी इलाके में नाले-नालियों पर बनी अवैध दुकानों को निशाना बनाया, और उन्हें भी जमींदोज कर दिया।
प्रशासन का कहना है कि ये कार्रवाई अवैध निर्माणों के खिलाफ है। विपक्ष इसे बदले की राजनीति बता रहा है।
ये भी देखे: बरेली हिंसा: सपा डेलीगेशन को रोका, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई नेता हाउस अरेस्ट