2
बारामती, 09 अप्रैल 2026: महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में एनसीपी (अजित पवार गुट) की प्रत्याशी और दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बिना किसी विरोध के चुनाव जीत जाएंगी।
कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर को अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। यह उपचुनाव 23 अप्रैल को होना है।
कांग्रेस ने अजित पवार के सम्मान में यह फैसला लिया है। अजित पवार की मृत्यु 28 जनवरी को हुई थी, जब बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे। उनके निधन के बाद बारामती सीट खाली हो गई थी।
ये भी देखे: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, लोक भवन में ली शपथ