Barabanki News: बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत, कई झुलसे

by Manu
गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग

बाराबंकी, 13 नवंबर 2025: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद डरे माहौल में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में शुक्रवार को पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज निकली कि आसपास का इलाका हिल गया। ग्रामीण दहशत में भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के साथ फैक्ट्री के चारों तरफ धुएं का घना गुबार उठा। कुछ ही पलों में आग भड़क गई। दो लोग मौके पर मारे गए। उनके शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। कई लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि विस्फोट के बाद भी छोटे-छोटे धमाके होते रहे। लोग घरों में छिप गए।

टिकैतनगर पुलिस फायर ब्रिगेड और राहत टीम मौके पर पहुंची। वे आग बुझाने में जुट गईं। अधिकारी जांच कर रहे है। फैक्ट्री के मालिक पर लापरवाही का शक है।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

You may also like