मानसा में बिश्नोई गैंग के नाम पर बैंक मैनेजर को धमकी, 25 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार

by Manu
गैंबलिंग

मानसा, 17 दिसंबर 2025: सरदूलगढ़ में बिश्नोई गैंग के नाम पर बैंक मैनेजर को फिरौती की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हथियार खरीदने के बहाने 25 लाख रुपये मांगे। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की और गांव साधूवाला के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक मैनेजर गुरविंदर सिंह पीएडीबी बैंक शाखा सरदूलगढ़ में तैनात हैं। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को काला बताया और बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर होने का दावा किया। हथियार खरीदने के लिए 25 लाख रुपये मांगे। मैनेजर ने कॉल को गंभीरता से नहीं लिया। कोई जवाब नहीं दिया।

सोमवार को फिर फोन आया। कॉलर ने दोबारा 25 लाख की मांग की। पैसे न देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। डरकर मैनेजर ने सरदूलगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर गांव साधूवाला के युवक को पकड़ लिया। उसने ही यह साजिश रची थी। आरोपी ने बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल करके डराने की कोशिश की। पुलिस अब पता लगा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। क्या उसके तार किसी गैंग से जुड़े हैं या सिर्फ फिरौती के लिए नाटक था।

ये भी देखे: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो खूंखार अपराधी शंभू गांव के पास गिरफ्तार

You may also like