बांग्लादेश ने भारत के लिए वीजा सेवाएं बहाल की, तारिक रहमान सरकार का बड़ा फैसला

by Manu
मोदी तारिक रहमान

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: बांग्लादेश की नई बीएनपी सरकार ने भारत के साथ संबंध सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को भारतीय नागरिकों के लिए सभी प्रकार की वीजा सेवाएं बहाल कर दी हैं। इन सेवाओं को मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने दिसंबर 2025 में लगभग दो महीने पहले सस्पेंड कर दिया था।

भारतीय नागरिकों के लिए अब मेडिकल, पर्यटन, बिजनेस, वर्क और अन्य सभी कैटेगरी के वीजा तुरंत जारी किए जाने लगे हैं। पिछले साल दिसंबर में केवल बिजनेस और वर्क वीजा पर रोक नहीं लगाई गई थी, लेकिन अब पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही वीजा सेवाएं पूरी तरह चालू कर दी गईं।

बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के महज तीन दिन बाद यह फैसला लिया गया है। यह कदम दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार और विश्वास बहाली का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

ये भी देखे: बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्र अस्थायी रूप से बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

You may also like