टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश बाहर, ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह

by Manu
Scotland cricket team

चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: आईसीसी ने आखिरकार वह फैसला सुना दिया जिसका इंतजार पिछले 48 घंटों से किया जा रहा था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट में शामिल होगी। स्कॉटलैंड अब उसी ग्रुप में खेलेगी जिसमें पहले बांग्लादेश था।

स्कॉटलैंड की टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेलेगी। यह मैच ग्रुप स्टेज का हिस्सा होगा और अब इस ग्रुप की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

स्कॉटलैंड की एंट्री

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपनी हठधर्मिता का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दो दिन पहले आईसीसी ने बीसीबी को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया था कि टीम को भारत में अपने सभी मैच खेलने होंगे। अगर वे भारत नहीं आएंगे तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा और उनकी जगह किसी अन्य टीम को शामिल किया जाएगा। बीसीबी ने इस अल्टीमेटम को नहीं माना और भारत में मैच न खेलने पर अड़े रहे। नतीजा यह हुआ कि आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को उनकी जगह लेने का मौका दे दिया।

ये भी देखे: बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बहिष्कार, भारत में मैच नहीं खेलेगी टीम

You may also like