बांग्लादेश ने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के लिए एयर स्पेस किया बंद, लंबा रूट लेने को मजबूर

by Manu
SpiceJet

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: बांग्लादेश ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग से रोक दिया है। सूत्रों के अनुसार यह कदम कथित बकाया नेविगेशन शुल्क और अन्य संचालन संबंधी भुगतान न चुकाने के कारण उठाया गया है। इस फैसले के चलते स्पाइसजेट की कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली उड़ानों को अब लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है। इससे उड़ान समय में 30-45 मिनट तक की बढ़ोतरी हो रही है और ईंधन खर्च भी बढ़ रहा है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एयरलाइन संबंधित प्राधिकरणों के साथ नेविगेशन शुल्क समेत संचालन और प्रक्रियागत मुद्दों पर नियमित संवाद में है। उन्होंने इसे उद्योग से जुड़े सामान्य मुद्दे बताते हुए कहा कि जल्द समाधान की दिशा में रचनात्मक तरीके से काम किया जा रहा है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि निर्धारित उड़ान सेवाएं नियमों के अनुसार जारी हैं और यात्रियों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

ये भी देखे: DGCA ने पायलटों के साप्ताहिक विश्राम नियम वापस लिए, एयरलाइंस को मिली बड़ी राहत

You may also like