बांगलादेश ने भारत आने वाले अधिकारियों का दौरा किया रद्द
पूर्व प्रधानमंत्री ने शेख हसीना ने किया था भारत से समझौता
नई दिल्ली, 6 जनवरी : बांगलादेश और भारत के बीच तकरार बढ़ता ही जा रहा है, अब बांगलादेश ने भारत आने वाले अधिकारियों के एक दौरे को रद्द किया है। जानकारी के अनुसार भारत में सरकारी अकादमियों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले बांग्लादेश के 50 न्यायिक अधिकारियों का कार्यक्रम रद्द हो गया है। बांग्लादेश के कानून मंत्रालय द्वारा भारत में 50 न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर एक अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। अब रद्द की गई अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार को 10-20 फरवरी तक मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी और राज्य न्यायिक अकादमी में न्यायाधीशों के प्रशिक्षण का सारा खर्च वहन करना था, जिसको बांगलादेश ने रद्द कर दिया है।
बांगलादेश के पूर्व प्रधानमंत्री ने किया था समझौता
जानकारी के अनुसार बांगलादेश की शेख हसीना ने प्रधानमंत्री रहते 2017 में भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों ने 22 समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें बांग्लादेश की ज्यूडिशियरी के अधिकारी की ट्रेनिंग और कैपेसिटी डेवलपमेंट का कार्यक्रम भी शामिल था। इसे लेकर भारत की राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी और बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के बीच भी समझौता हुआ था, जिसे अब की सरकार ने रद्द कर दिया है।
बांगलादेश ने भारत आने वाले अधिकारियों का दौरा किया रद्द
पूर्व प्रधानमंत्री ने शेख हसीना ने किया था भारत से समझौता
69