BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हराया, सुपर-4 की दौड़ में बनी रही

by Manu
BAN vs AFG:

BAN vs AFG Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के नौवें मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

तंजीद हसन ने लगाया शानदार अर्धशतक

बांग्लादेश को सलामी जोड़ी सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। सैफ ने 28 गेंदों पर 30 रन (3 चौके) बनाए, लेकिन तंजीद ने 31 गेंदों पर नाबाद 52 रन (4 चौके, 3 छक्के) ठोके और टीम के टॉप स्कोरर बने। तौहीद हृदोय ने 20 गेंदों पर 26 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिनरों, खासकर नूर अहमद (2/23) और राशिद खान (2/26) ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की। बांग्लादेश 154/5 पर सिमट गई।

BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने खोए लगातार विकेट

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई। नासुम अहमद ने पहली गेंद पर ही सेदिकुल्लाह अटल को गोल्डन डक पर आउट कर बांग्लादेश को बढ़त दिलाई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 31 गेंदों पर 35 रन (2 छक्के) बनाए, लेकिन मिडिल ऑर्डर में गुलबदीन नईब (16), मोहम्मद नबी (15) और इब्राहिम जादरान जैसी छोटी पारियां खेलकर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 16 गेंदों पर 30 रन (3 चौके, 1 छक्का) की तूफानी पारी खेली, जबकि राशिद खान ने अंत में 20 रन जोड़े, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान (3 विकेट) और रिशाद हुसैन की गेंदबाजी ने अफगानिस्तान को 146 पर रोक दिया।

ये भी देखे: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, लेकिन ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर PCB ने दर्ज की शिकायत

You may also like