बलतेज पन्नू ने लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

by Manu
बलतेज पन्नू

लुधियाना, 06 मार्च 2026: AAP पंजाब के मीडिया इंचार्ज और मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने मोहन दई अस्पताल में एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। आपको बता दें कि कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गया था। बलतेज पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बलतेज पन्नू के साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा पंजाब के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार उन लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जो नशे की इस बुराई का बहादुरी से सामना कर रहे हैं और तस्करी में शामिल लोगों को बेनकाब कर रहे हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों और स्मगलरों के खिलाफ लगातार और बहुआयामी जंग लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि अभियान अपने अंतिम और सबसे गंभीर चरण में प्रवेश कर चुका है और पंजाब सरकार राज्य से नशों के पूर्ण सफाए के लिए दृढ़ संकल्पित है।

बलतेज पन्नू ने घायल कार्यकर्ता के परिवार को यह भी भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग दे रही है। मैं निजी तौर पर उनके लगातार संपर्क में रहूंगा और इलाज के दौरान हर संभव मदद सुनिश्चित करूंगा।

ये भी देखे: युद्ध नशों विरुद्ध: एक साल में 36,178 FIR और 51,648 तस्कर गिरफ्तार हुए – बलतेज पन्नू

You may also like