चंडीगढ़, 05 फ़रवरी 2026: बलजिंदर सिंह बंटी ने मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब राज्य वन विकास निगम (PSFDC) के नए वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य की मौजूदगी में पद संभाला।
वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बलजिंदर सिंह बंटी को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए वाइस चेयरमैन वन विभाग के विकास-केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे, जो पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर केंद्रित है।
नवनियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस नियुक्ति के द्वारा जमीन से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है।
वाइस चेयरमैन बलजिंदर सिंह बंटी ने भरोसा दिलाया कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।
ये भी देखे: मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए निवेश अभियान को किया तेज