मुजफ्फरपुर, 22 दिसंबर 2025: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार और हिंसा के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के कल्याणी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों पर हमले, हिंदुओं के घरों में लूटपाट और हिंसक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हो रहे ये कथित हमले और हत्याएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत ने अतीत में बांग्लादेश की कई बार मदद की है। वहां की सरकार को अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
ये भी देखे: Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर -शिवहर पथ पर 3 करोड़ की लागत से होगा सड़क का चौड़ीकरण