बगहा, 05 सितंबर 2025: बिहार के बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के मुखिया पति और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसकी जानकारी राजद के जिला महासचिव कमलेश दुबे ने दी।
कमलेश दुबे ने बताया कि डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा अपने पंचायत के साथ-साथ अन्य पंचायतों के मुखिया, सरपंच और समर्थकों के साथ राजद कार्यालय पहुंचे थे। वहां प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने उनका अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। उनके राजद में शामिल होने से बगहा क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है, खासकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले।
ये भी देखे: जन सुराज पार्टी नवरात्र के आसपास करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर विचार