दिल्ली, 27 मार्च 2025: धार्मिक उपदेशक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो की बागेश्वर बाबा नाम से जाने जाते है। उन्होंने मेरठ में हुई हत्या के मामले पर अपनी राय दी है।जिस मामले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।
श्री रामचरितमानस की शिक्षाओं का पालन
उन्होंने कहा कि यह घटना परिवार में संस्कारों की कमी को दिखाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि परिवारों को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने के लिए श्री रामचरितमानस की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए है।
बागेश्वर बाबा -इस जघन्य हत्याकांड पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा भारत में नीला ड्रम मशहूर हो गया है और कई पति सदमे में हैं। उन्होंने प्लास्टिक के ड्रम का जिक्र किया जिसमें पीड़ित सौरभ राजपूत के शव को सीमेंट में दफनाया गया था। उन्होंने मजाक में कहा भगवान का शुक्र है कि मैं शादीशुदा नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि मेरठ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार व्यवस्था में गिरावट पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव और विवाहित लोगों के प्रेम संबंधों से परिवार टूट रहे हैं।अगर किसी का बेटा या बेटी इस तरह के कृत्य कर रहा है, तो इसका मतलब है कि उसका पालन-पोषण सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने इसे मूल्यों की कमी का परिणाम बताया है।
यह भी देखे: सूटकेस में शव: सौरभ राजपूत हत्या कांड से चौंकाने वाले खुलासे