5
नाभा, 02 फ़रवरी 2026: राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा ढिल्लों ने कहा कि मजीठिया पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा “मजीठिया मेरा दोस्त है इसलिए मैं उनसे मिलने आता रहूंगा। रिश्तेदारी अपनी जगह है और सरकार अपनी जगह। उनके खिलाफ जो भी आरोप हैं वह गलत हैं। किसी पर कमेंट करना मुझे शोभा नहीं देता। अंदर की सभी बातें भी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।”
बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं।
ये भी देखे: SAD प्रधान सुखबीर बादल ने नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से की मुलाकात