पटना में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका

by Manu
अधिकार मार्च

पटना, 29 अगस्त 2026: पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी अधिकार मार्च निकाल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के नेतृत्व में यह मार्च गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से राजभवन तक निकाला जाएगा।

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर पर रोका है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस सभी को लौटने को कह रही है।

सीआरपीएफ के जवानों ने एक लेयर की बैरिकेडिंग बनाई है। उससे आगे पुलिसकर्मी हैं। उनसे आगे बैरिकेडिंग हैं। तीन लेयर में जेपी गोलंबर पर घेराबंदी की गई है।

अधिकार मार्च के पोस्टर में बीपीएससी की 70वीं परीक्षा की व्यापक जांच कराने और बीपीएससी चेयरमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की भी मांग रखी गई है।

संगठन ने बीएसएससी-2 सीजीएल समेत अन्य परीक्षाओं को रद्द करने और दरोगा की 1799 पदों पर बहाली की न्यायिक जांच कराने की मांग भी पोस्टर के माध्यम से उठाई है।

ये भी देखे: तेजस्वी यादव आज पटना में राजभवन मार्च, सीवान फायरिंग मामले में कार्रवाई की मांग

You may also like