जम्मू-कश्मीर के ऊँचे इलाकों में हिमस्खलन का अलर्ट, कई जिलों में भारी बर्फबारी

by Manu
हिमस्खलन

श्रीनगर, 24 दिसंबर 2025: जम्मू-कश्मीर के ऊँचे इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पांच जिलों में हिमस्खलन का लो डेंजर अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पूंछ और रामबन जिलों के लिए है।

अधिकारियों के अनुसार अगले 24 घंटों में 2,800 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि भारी बर्फबारी और तापमान में उतार-चढ़ाव से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

लोगों से अपील की गई है कि वे हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

 ये भी देखे: उत्तराखंड के माना में हिमस्खलन, 55 श्रमिक फंसे, बचाव कार्य जारी

You may also like