चंडीगढ़, 06 फ़रवरी 2026: ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी को जोरदार झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा कि 35 वर्षीय हेजलवुड समय पर फिट नहीं हो पाए हैं। उनकी चोट की रिकवरी में और समय लगेगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले कप्तान पैट कमिंस भी चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। साथ ही मिचेल स्टार्क ने टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इस तरह मार्च 2011 के बाद पहली बार कोई बड़ा आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया बिना स्टार्क, कमिंस और जोश हेजलवुड के खेलेगी।
तीनों तेज गेंदबाज पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक की रीढ़ रहे हैं।
ये भी देखे: पैट कमिंस चोट के कारण टी20 विश्व कप 2026 से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की घोषित