AUS vs SA T20: कैजलीज स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी फिफ्टी (26 गेंदों में 53 रन) ने साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। कप्तान एडेन मार्कराम पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए, जबकि लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 15 गेंदों में 24 रन जोड़े। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 61 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला।
ब्रेविस ने 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 6 चौकों की मदद से 26 गेंदों में 53 रन बनाए। स्टब्स ने 23 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली। रासी वैन डेर डुसेन 38 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन कॉर्बिन बॉश (1 रन) और सेनुरान मुथुसामी (9 रन) ज्यादा योगदान नहीं दे सके। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट चटकाए।
ये भी देखे: AUS vs SA T20: ब्रेविस का तूफानी शतक और मफाका की धारदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा