चार बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार मामी, एक लाख कैश भी ले गई साथ

by Manu
भांजे

रुन्नीसैदपुर, 10 जुलाई 2025: मुजफ्फरपुर के सिकन्दरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां अपने भांजे के साथ प्रेम संबंध में पड़कर घर छोड़कर फरार हो गई। जाते समय वह अपने साथ एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने भी ले गई।

महिला के पति ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गांव के डीलर से राशन लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति ने अपनी पत्नी के भांजे, सिकन्दरपुर निवासी जीतेंद्र चौधरी पर आरोप लगाया है कि उसने प्रलोभन देकर उनकी पत्नी को अपने जाल में फंसाया। पति को आशंका है कि उनकी पत्नी की हत्या न कर दी जाए।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जीतेंद्र से फोन पर बात की, तो उसने साफ कह दिया कि उनकी पत्नी अब वापस नहीं लौटेगी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी देखे: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के घर में चोरी, जूलरी राइफल की गोलियां और नकदी लेकर फरार

You may also like