13
फिरोजपुर, 13 दिसंबर 2025: गांव जीविया के गुरुद्वारा साहिब में रविवार को एक युवक ने बेअदबी की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे की हालत में युवक गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को नीचे फेंकने की कोशिश करने लगा।
मौके पर मौजूद संगत और गांववासियों ने तुरंत युवक को काबू कर लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी गुरुद्वारे की गोलक से पैसे चुराने की नीयत से अंदर घुसा था। गांववासियों ने घटना को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी देखे: पंजाब विधानसभा में पास नहीं हो सका बेअदबी बिल, 6 महीने बाद फिर होगा पेश