Faridkot: विवाहिता को पैट्रोल डाल जिंदा जलाने की कोशिश, पति व सास सहित 3 गिरफ्तार

by Manu
Attempt to burn in Faridkot

बठिंडा, 21 जुलाई 2025: Faridkot News: फरीदकोट के थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने 19 जुलाई को एक विवाहिता काजल पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने के मामले में उसके पति मनजीत सिंह, सास और एक अन्य आरोपी गग्गू के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

काजल, जो ऊधम सिंह की रहने वाली है और वर्तमान में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसके पति मनजीत सिंह और सास ने गग्गू के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना में काजल गंभीर रूप से झुलस गई और उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज (Faridkot Medical College) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने काजल की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी देखे: घरेलू हिंसा पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- हमेशा पति दोषी नहीं

 

You may also like