नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित दो अंतरिक्ष यात्रियों का फरवरी तक आ पाना ही मुमकिन होगा। जानकारी के अनुसार अब बोइंग के ‘कैप्सूल’ में खराबी आ जाने और तूफान ‘मिल्टन’ की वजह से करीब आठ महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को धरती पर लौट आए। उधर, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स सहित दो अंतरिक्ष यात्रियों का फरवरी तक आ पाना ही मुमकिन होगा। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ‘स्पेस एक्स’ के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। इन तीन अमेरिकी और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को दो महीने पहले ही धरती पर लौटना था। लेकिन बोइंग के नए ‘स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल’ में समस्या आ जाने के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। सुरक्षा चिंताओं के कारण ‘स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल’ खाली ही लौटा। इसके बाद तूफान ‘मिल्टन’ की वजह से समुद्र में खराब हालात और तेज हवाओं के कारण भी उनकी वापसी में दो सप्ताह की देरी हुई। ‘स्पेस एक्स’ ने मार्च में नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जीनेट एप्स और रूस के एलेक्जेंडर ग्रेबेंकिन को अंतरिक्ष भेजा था।
आठ महीने बाद अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे
48
previous post