नयी दिल्ली,03 अगस्त 2025: दिल्ली में शनिवार (2 अगस्त 2025) को हुए एक अहम प्रशासनिक फेरबदल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो वरिष्ठ नेताओं, अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान, को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
गांधी नगर से बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को ट्रांस यमुना विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मंगोलपुरी से विधायक राज कुमार चौहान को दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का प्रमुख बनाया गया है। इन नियुक्तियों को कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है। यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बीजेपी विधायकों की बैठक के बाद लिया गया, जिसकी पुष्टि आधिकारिक सूत्रों ने की है।
दिल्ली सरकार के एक दस्तावेज के अनुसार, इन बोर्डों का उद्देश्य दिल्ली के ग्रामीण और शहरी गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मुद्दों पर सरकार को सलाह देना है।
ये भी देखे: दिल्ली सरकार अब ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले को देगी 7 करोड़, हरियाणा भी पीछे