अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आप

by Manu
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (3 जुलाई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अकेले उतरेगी और सभी 243 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि AAP का कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है।” यह बयान उन्होंने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया, जिसका जिक्र कई समाचार स्रोतों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देखा गया।

इसके पहले, AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी (29 जून) को बिहार में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिससे पार्टी की रणनीति स्पष्ट हो गई थी। केजरीवाल का यह फैसला दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP की हार के बाद आया है, जहां पार्टी 67 सीटों (2015) और 62 सीटों (2020) की तुलना में सिर्फ 22 सीटें जीत पाई। अब AAP बिहार में अपनी राजनीतिक पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिसे राजनीतिक विश्लेषकों ने दीर्घकालिक रणनीति के रूप में देखा है, हालांकि इससे विपक्षी वोटों का बंटवारा हो सकता है, जिसका फायदा एनडीए को मिल सकता है।

ये भी देखे: AAP ने कर दिया बड़ा ऐलान, बिहार के सभी 243 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

You may also like