गिरफ्तारी का विरोध : 18 जिलों में 108 जगह हुए अर्थी फूंक प्रदर्शन

किसानों खिलाफ जबर, अन्याय और धक्केशाही नहीं होगी बर्दाश्त :सरवन पंधेर

by TheUnmuteHindi
गिरफ्तारी का विरोध : 18 जिलों में 108 जगह हुए अर्थी फूंक प्रदर्शन

गिरफ्तारी का विरोध : 18 जिलों में 108 जगह हुए अर्थी फूंक प्रदर्शन
– किसानों खिलाफ जबर, अन्याय और धक्केशाही नहीं होगी बर्दाश्त :सरवन पंधेर
– किसानों को धरने के लिए 34 या 17 सैक्टर में दी जाए जगह
पटियाला, 6 मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य जत्थेबंदियों के नेताओं की गिरफ्तारी और धरना प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार को दबाने के लिए किये जबर, अन्याय और धक्केशाही खिलाफ आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में हजारों किसानों ने 18 जिलों में 108 स्थानों पर सरकार के पुतले फूंक कर रोष प्रदर्शन किए गए। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की तरफ से किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, राज्य प्रधान सुखविन्दर सिंह सभरा और राज्य महा सचिव राणा रणबीर सिंह ने बताया कि जिस तरह 3 मार्च को चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ चल रही मीटिंग को बीच छोडक़र गए और आधी रात से छापेमारी करके अलग अलग किसान जत्थेबंदियों के नेताओं को गिरफ्तार करके लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई है, जत्थेबंदी की तरफ से उनके इस काम की सख्त शब्दों में निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर जत्थेबंदी के किसानों मजदूरों के हकों की आवाज बुलंद करने वाली हर आवाज के हक में खड़ी है और विचारक मत भेद कभी हमारे रास्ते का पत्थर नहीं बने। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार और नजरबंद किये नेताओं को तुरंत रिहा किया जाये और रोष प्रदर्शन करने के लिए चंडीगढ़ के 34 या 17 सैक्टर में जगह दी जाये और किसानों की 18 मांगें तुरंत मानी जाएं। इस मौके सतनाम सिंह पन्नू, सविन्दर सिंह, सरवण सिंह पंधेर, गुरबचन सिंह चबा, जसबीर सिंह बोनी, हरविन्दर सिंह, लखविन्दर सिंह वरियाम, जरमनजीत सिंह बंडाला, रणजीत सिंह, सतिनाम सिंह, हरजिन्दर सिंह, सलविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।

You may also like