Influencer Apoorva Mukhija: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर “द रिबेल किड” के नाम से मशहूर मुखीजा ने यह कदम इंडियाज गॉट लैटेंट और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच उठाया है।
अप्रैल फूल का एक साधारण मज़ाक
उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट और फॉलोअर्स की संख्या शून्य है।लेकिन उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सभी पोस्ट डिलीट करने के फैसले से प्रशंसकों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद से जुड़ा है या अप्रैल फूल का एक साधारण मज़ाक है।
जब इलाहाबादिया ने माता-पिता के बारे में एक “अश्लील” मज़ाक किया था। तब मुखीजा उस शो के पैनल का हिस्सा थीं।
एफ़आईआर दर्ज की गई
यह विवाद फरवरी में शुरू हुआ था। जब कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, फिटनेस इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया और शो से जुड़े अपूर्वा मुखीजा सहित कई व्यक्तियों के खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी।
एफ़आईआर में शो पर यौन रूप से स्पष्ट बातचीत दिखाने और YouTube पर लोगों के सामने अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। अल्लाहबादिया को एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता को अंतरंग क्रिया करते हुए देखने के बारे में कथित तौर पर पूछने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
टिप्पणियों को कई लोगों ने आपत्तिजनक माना जिसके कारण पूरे देश में आक्रोश फैल गया और कई शिकायतें दर्ज की गईं।
मुखीजा और अल्लाहबादिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) कार्यालय का दौरा किया
मार्च महीने में मुखीजा और अल्लाहबादिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय का दौरा किया और लिखित माफ़ी मांगी थी। NCW प्रमुख विजया रहाटकर ने संवाददाताओं से कहा सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें नोटिस जारी किए गए थे। वे आयोग के सामने आए और गहरा खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी और अब उन्होंने लिखित माफ़ी मांगी है।
यह भी देखे: मुजफ्फरनगर में नवविवाहिता का संघर्ष, दहेज मांगने का आरोप