अनुष्का का विराट कोहली पर खास खुलासा

by chahat sikri
विराट कोहली

Virat Kohli and Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली मैदान पर अपने जुनून और आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन निजी जीवन में वह कैसे हैं? अभिनेत्री और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने पति के व्यक्तित्व के बारे में खुलासा किया है। जो प्रशंसकों के लिए एक ताज़ा आश्चर्य की बात हो सकती है।

फिल्मफेयर के साथ साक्षात्कार

फिल्मफेयर के साथ एक साक्षात्कार में, रब ने बना दी जोड़ी की अभिनेत्री ने विराट के साथ अपनी शादी और अब तक के अपने खूबसूरत सफर की बारीकियों के बारे में बात की है। अनुष्का ने कहा मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की है। मैंने अपने विश्वासपात्र से शादी की है। मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है जिसे मैं सिर्फ इसलिए बहुत प्यार करती हूँ। क्योंकि वह एक ऐसा इंसान है जब मई उसके साथ होती हूँ तो दुनिया का अस्तित्व खत्म हो जाता है।

मैदान पर विराट के आक्रामक व्यवहार पर अनुष्का ने क्या कहा?

अनुष्का ने मैदान पर विराट कोहली के अनियंत्रित व्यवहार के बारे में आम गलतफहमी को भी स्पष्ट किया और बताया कि मैदान के बाहर उनका व्यवहार ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने उन्हें वास्तविक जीवन में एक शांत व्यक्ति बताया।

अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्हें एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए कितना कम समय मिलता है। उन्होंने कहा हमारी शादी के पहले छह महीनों के दौरान, हमने 21 या 22 दिन एक साथ बिताए… हम मुंबई में शायद ही कभी एक साथ रहे है। वास्तव में, घर का स्टाफ जब भी हमें घर पर एक साथ देखता है तो बहुत खुश होता है।

इस कठिनाई के बावजूद अनुष्का कभी भी उनसे अपने काम को नजरअंदाज करने के लिए नहीं कहतीं और न ही वह ऐसा करते हैं।

यह भी पढ़ें: वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल भारत में रिलीज़ नहीं होगी!

You may also like