पेड़ कटाई विवाद पर अनिल विज का सख्त रुख, XEN समेत 2 अधिकारी निलंबित

by Manu
अनिल विज

सिरसा, 30 जनवरी 2026: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध पेड़ कटाई के मामले पर कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विजय कुमार और वन विभाग के आरएफओ सुंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। मामला डबवाली क्षेत्र के गांव कालुआना स्थित जलघर से जुड़ा है। कथित तौर पर अनुमति से ज्यादा पेड़ काटे गए।

बैठक में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 51 पेड़ काटने की स्वीकृति थी लेकिन उससे अधिक पेड़ काटे गए। अधिकारियों ने सही जानकारी छिपाई और गलती नहीं मानी। मंत्री विज ने कहा कि पुलिस जांच से साफ होगा कि पेड़ किसके निर्देश पर काटे गए। उन्होंने निलंबन को अंतिम फैसला बताया और जिम्मेदारी तय करने की बात कही।

मंत्री ने अजय नामक व्यक्ति पर झूठा शपथपत्र देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक और गांव सरपंच की भूमिका पर भी सवाल उठे जिस पर डबवाली एसपी को केस दर्ज करने के आदेश दिए गए।

यह मुद्दा पिछली बैठक में भी उठा था। उसके बाद एडीसी की अध्यक्षता में जांच हुई जिसमें अनुमति से अधिक पेड़ कटाई की पुष्टि हुई।

ये भी देखे: Ambala News: बिजली काटने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन, XEN को किया सस्पेंड

You may also like