बिहार में आंगनबाड़ी का समय बदला, सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा संचालन

by Manu
बिहार आंगनबाड़ी

पटना, 03 अप्रैल 2026: बिहार में अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। समाज कल्याण विभाग ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 तक कर दिया है।

अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह जल्दी शुरू होकर दोपहर से पहले बंद हो जाएंगे। इस वजह से पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकेंगी।

विभाग ने कहा है कि यदि गर्मी की तीव्रता और बढ़ती है तो संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) समय में और बदलाव करने या आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार रखते हैं।

गर्मी के मौसम में पोषाहार वितरण में कोई भी कोताही बरतने वाली आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी सेविका-सहायिकाओं को निर्देश दिया है कि पोषाहार की नियमित आपूर्ति, गुणवत्ता और वितरण सुनिश्चित करें। पोषण वाटिका और अन्य गतिविधियां भी नए समय के अनुसार सुचारू रूप से चलाई जाएंगी।

ये भी देखे: बिहार बन रहा फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं 45 फिल्में

You may also like