पटना, 03 फ़रवरी 2026: बिहार के मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। दुलारचंद यादव हत्याकांड में 1 नवंबर 2025 को गिरफ्तार होने के बाद वे बेऊर जेल में बंद थे। इसी वजह से वे पहले शपथ नहीं ले पाए थे।
पटना सिविल कोर्ट की अनुमति मिलने पर अनंत सिंह स्वास्थ्य कारणों से एंबुलेंस के जरिए कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया और बातचीत भी की।
मोकामा सीट से अनंत सिंह ने हाल के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की थी। वे जेडीयू के टिकट पर लड़े और 28 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते।
ये भी देखें: बाहुबली अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा, नीतीश कुमार की तारीफ में बोले- ’25 साल तक रहेंगे CM’