मुक्तसर साहिब में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

by Manu
मुक्तसर साहिब

मुक्तसर साहिब, 14 जून 2025: शुक्रवार रात करीब 9 बजे पंजाब के गांव घुमियारा में नायरा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान महांवीर (पुत्र भजन लाल) और अंग्रेज सिंह (पुत्र करनैल सिंह), दोनों गांव सकता खेड़ा के निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महांवीर और अंग्रेज सिंह बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर HR 25J 4695) पर सवार होकर गांव मिडडू खेड़ा से डबवाली की ओर जा रहे थे। नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से मंडी डबवाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के कारणों और जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

ये भी देखे: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत

You may also like