2
पानीपत, 19 फरवरी 2026: पानीपत शहर के समालखा क्षेत्र के जौरासी खास गांव में खेतों के रजवाहे के पास एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
सूचना के अनुसार सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने खेत मालिक को शव की सूचना दी। खेत मालिक ने तुरंत सरपंच को बताया और सरपंच ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक खेतों में कोई नहीं दिखा था। इससे आशंका है कि हत्या सुबह के समय हुई होगी। शव पर कई गोलियों के निशान मिले हैं। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी देखे: पानीपत में पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चार प्रॉपर्टी डीलर्स पर लगाए आरोप