जीरकपुर की VIP रोड पर ओवरस्पीड ऑडी ने तुर्की की युवती को मारी टक्कर, मौके पर मौत

by Manu
Turkish woman Accident

चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: जीरकपुर की वीआईपी रोड पर मंगलवार देर रात एक ओवरस्पीड ऑडी कार ने पैदल चल रही तुर्की की एक युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि युवती करीब 14 फीट हवा में उछलकर रोड के दूसरी ओर जा गिरी। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा एमकेयर अस्पताल के सामने करीब रात 12 बजे हुआ। मृतका की पहचान मावलूदा के नाम से हुई है। वह तुर्की की नागरिक थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतका के परिवार से संपर्क किया है। तुर्की से उसकी बहन जीरकपुर पहुंच रही है। बहन के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने युवती को टक्कर मारी और वह हवा में उछलकर गिर पड़ी। पुलिस ने वीडियो जब्त कर लिया है और जांच में इसका इस्तेमाल कर रही है।

ये भी देखे: जीरकपुर-बनूड़ रोड पर भयानक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

You may also like