अमरोहा, 10 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार को एक 30 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया और मंदिर में 12वीं कक्षा के छात्र से शादी कर ली है।
जानिए क्या है पूरा मामला
हसनपुर के सर्किल ऑफिसर दीप कुमार पंत के अनुसार महिला शिवानी को पहले शबनम के नाम से जाना जाता था। उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं और वह पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है। जहां धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है। उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बल छल या किसी अन्य धोखाधड़ी के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाता है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा कि वे वर्तमान में शादी से जुड़ी परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। सर्किल ऑफिसर ने कहा कि शिवानी ने पहले मेरठ में एक व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन शादी तलाक में समाप्त हो गई। इसके बाद उसने सैदनवाली गांव के रहने वाले तौफीक से शादी कर ली जो 2011 में एक सड़क दुर्घटना के बाद विकलांग हो गया था।
हाल ही में, उसने 12वीं कक्षा के एक लड़के से संबंध बनाए, जो लगभग 18 साल का है। इसके बाद शबनम ने पिछले हफ़्ते शुक्रवार को तौफीक से तलाक मांगा और उसे प्राप्त कर लिया। बाद में उसने हिंदू धर्म अपना लिया और शिवानी नाम अपना लिया। कक्षा 12 की छात्रा के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे के फैसले का समर्थन करते हैं और अगर दंपति खुश हैं तो परिवार खुश है। उन्होंने कहा, “हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि दोनों शांति से साथ रहें।
यह भी पढे: सीवान: शराब के आरोप में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला