अमृतसर सरपंच हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली सफलता, छत्तीसगढ़ से 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार

by Manu
DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच जरमल सिंह की सनसनीखेज हत्या मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में गोलियां चलाने वाले दो मुख्य शूटरों को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर से गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों की पहचान सुखराज सिंह उर्फ गंगा (निवासी पट्टी, तरनतारन) और करमजीत सिंह (निवासी गुरदासपुर) के रूप में हुई है। दोनों को 14 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया जा रहा है। गिरफ्तारियां छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की गई हैं।

डीजीपी ने आगे बताया कि आज सुबह तरनतारन पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा (निवासी गांव कलसियां कलां), अरमानदीप सिंह और हरप्रीत सिंह शामिल हैं। इस तरह कुल 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें से 2 छत्तीसगढ़, 3 मोहाली और 2 तरनतारन से की गई हैं।

पुलिस ने आधुनिक तकनीक, गहन जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड को विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर अंजाम दिया गया था। जांच में यह बात सामने आई है कि रंगदारी और पुरानी रंजिश के चलते यह साजिश रची गई।

ये भी देखे: Punjab Encounter: तरनतारन में पुलिस ने AAP सरपंच हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर को मुठभेड़ में किया ढेर

You may also like