अमृतसर ग्रामीण में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद

by Manu
अमृतसर ग्रामीण

अमृतसर, 20 दिसंबर 2025: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना घरिंडा पुलिस ने सीमा पार से आई 8 किलो हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।

एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। डीएसपी अटारी की देखरेख में टीम ने कार्रवाई की। गांव नेष्टा में ड्रेन के पास गेहूं के खेतों में ड्रोन जैसी वस्तु पड़ी होने की जानकारी थी।

पुलिस ने विशेष सर्च पार्टी बनाई। तलाशी में टूटा हुआ ड्रोन मिला। साथ ही पीली टेप में लिपटी भारी वस्तु बरामद हुई। जांच में यह हेरोइन निकली। वजन 8 किलोग्राम था।

पुलिस ने ड्रोन और हेरोइन कब्जे में ले ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ड्रोन तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखे: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

You may also like