अमृतसर पुलिस ने नशा और हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 5 पिस्तौल जब्त

by Manu
अमृतसर पुलिस

अमृतसर, 29 अप्रैल 2025: अमृतसर में पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तरनतारन जिले के नौशेरा निवासी जोधबीर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पांच अवैध पिस्तौलें बरामद की गईं। इनमें दो पीएक्स5 पिस्तौलें, एक .30 बोर पिस्तौल (स्टार मार्क), और दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलें शामिल हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर बताया कि जोधबीर सिंह को खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान के एक ड्रग तस्कर के संपर्क में था, जो भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई में मदद करता था।

पुलिस ने अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में प्राथमिकी दर्ज की है और जोधबीर के सहयोगियों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी है। नेटवर्क के पूरे तार जोड़ने और इसके पीछे-आगे के लिंक खोजने के लिए भी पुलिस सक्रिय है। यह कार्रवाई पंजाब में नशा तस्करी और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। पुलिस अब इस मामले में जांच और अधिक तेज कर दी है। पुलिस अब और ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जिनके लिंक पाकिस्तान से है।

ये भी देखे: Punjab News: BSF ने पंजाब बॉर्डर से हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया

You may also like