अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता, 85 लाख के 400 चोरी के मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

by Manu
मोबाइल चोरी

अमृतसर, 10 मार्च 2026: अमृतसर पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 85 लाख रुपये कीमत के 400 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और इन सभी को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है।

बरामद मोबाइल फोन में 13 आईफोन और 387 अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं। ये फोन साइबर सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने मिलकर विशेष अभियान चलाकर ट्रेस किए। पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचनाओं के आधार पर इन फोन को विभिन्न ठिकानों से जब्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी अलग-अलग अभियानों में करीब 300 मोबाइल फोन मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। अमृतसर में चोरी के मोबाइल फोन की संख्या काफी अधिक है और लोग अक्सर शिकायत दर्ज कराते हैं।

ये भी देखे: बलौंगी पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

You may also like