अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े तस्करी गिरोह के 5 तस्कर को किया गिरफ्तार

by Manu
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस

अमृतसर, 16 जुलाई 2025: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी करता था और पंजाब व दिल्ली में सक्रिय था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीसीपी (डिटेक्टिव) रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी जगबिंदर सिंह, एसीपी हरमिंदर सिंह संधू, और सीआईए स्टाफ-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह ने किया।

थाना छेहरटा, अमृतसर में 13 जुलाई 2025 को दर्ज FIR नंबर 134 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 21 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने निम्नलिखित बरामदगी की है

5 पिस्तौल: 2 PX5 9mm, 2 ग्लॉक 9mm, और 1 .32 बोर

2 जिंदा कारतूस: .32 बोर

50 ग्राम हेरोइन

₹6.90 लाख: हवाला के जरिए प्राप्त राशि

1 ड्रोन: पाकिस्तानी सीमा से खेप मंगाने में इस्तेमाल

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य सरगना की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई है, जो जंडियाला गुरु का रहने वाला है और पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अन्य चार आरोपियों के नाम हैं- सुखविंदर सिंह (रायया), हरप्रीत सिंह (लोपोके), सतनाम सिंह (अजनाला), और परमिंदर सिंह (अमृतसर)। ये सभी पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा के पास अजनाला और तरनतारन क्षेत्रों में खेप प्राप्त करते थे।

ये भी देखे: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी का किया पर्दाफाश

You may also like