चंडीगढ़, 18 दिसंबर 2025: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को वारिस पंजाब दे प्रमुख और खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका खारिज कर दी। इससे संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने का उनका रास्ता बंद हो गया है।
अमृतपाल ने सत्र में पंजाब के मुद्दे उठाने के लिए पैरोल मांगी थी। याचिका बुधवार को दायर की गई। लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले को 18 दिसंबर तक टाल दिया।
गुरुवार को चीफ जस्टिस शील नागू की बेंच ने सुनवाई की। जस्टिस ने मामले में पेश होने वाले वकीलों को ओपन कोर्ट में चार बार बुलाया। लेकिन कोई वकील पेश नहीं हुआ। हड़ताल जारी रहने से सुनवाई प्रभावित हुई। अंत में कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
अमृतपाल एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। वे खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद चुने गए थे। शीतकालीन सत्र चल रहा है। पैरोल मिलती तो वे सदन में हिस्सा ले सकते थे। अब यह संभावना खत्म हो गई।
ये भी देखे: अमृतपाल सिंह को पैरोल से इनकार, पंजाब सरकार ने खारिज की सांसद की याचिका