कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी मर्डर केस के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू भगोड़ा घोषित

by Manu
अमृतपाल मेहरों

बठिंडा, 10 फ़रवरी 2026: बठिंडा जिला कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरू को प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद पुलिस को इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

पुलिस के अनुसार वारदात के तुरंत बाद अमृतपाल सिंह मेहरू देश छोड़कर फरार हो गया था। सूत्रों की मानें तो वह यूएई में छिपा हुआ है। मामले में उसके कुछ साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि मेहरू को कई बार समन और नोटिस जारी किए गए लेकिन वह कभी भी अदालत में पेश नहीं हुआ।

कोर्ट ने जब आरोपी की बार-बार अनुपस्थिति देखी तो उसे भगोड़ा घोषित करने का आदेश दिया। अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इंटरपोल के सहयोग से अमृतपाल सिंह मेहरू को भारत वापस लाने की कवायद तेज कर रही हैं। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने पर उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश आसान हो जाएगी।

ये भी देखे: कमल कौर भाभी मर्डर मामले में आरोपी अमृतपाल मेहरों को यूएई से भारत लाने की तैयारी

You may also like